मंत्री श्री राजपूत ने 12 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

TN5-Bhopal281125080543

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम चंद्रपुर, पिपरिया चोर, सेमरा झीला, मुरली बासौदा, झीला, में आयोजित 12 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों में किसी से पीछे नहीं है जमीनी स्तर के विकास कार्य हो ही रहे हैं इसके अलावा हमारे क्षेत्र के युवाओं के विकास और कौशल के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है युवाओं के लिए खेल के मैदान ,जिम का सामान, छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लास आदि मुहैया कराया जा रहे हैं ना क्षेत्र पीछे रहेगा ना हमारे क्षेत्रवासी किसी से पीछे रहेंगे ।

मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों का आवाहन करते हुए एस आई आर के कार्य में सहयोग करने एवं मतदाता सूची में अपना को अपने परिजनों का नाम जुड़वाने के लिए क्षेत्रवासियों से आग्रह किया। मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम झीला में पहुंच मार्ग, आरोग्यम की बाउंड्री, नाली निर्माण, सीसी रोड ,सत्संग भवन, यात्री प्रतीक्षालय, राहतगढ़ खुरई मार्ग, ग्राम चंद्रपुर में मंगल भवन, चबूतरा निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, ग्राम बासौदा में सीसी रोड निर्माण, समुदा मंगल भवन सहित 12 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र वासियों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed