मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, पदक तालिका में स्थान सुनिश्चित

paris-olampic-24-99
Share this post

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के दूसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया 4 गोल्ड और कुल 6 मेडल के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। आमतौर पर यूएसए पहले स्थान पर होता है, लेकिन इस बार उसने 6 मेडल जीते हैं, जिनमें केवल एक गोल्ड मेडल शामिल है। भारत ने मनु भाकर की बदौलत अपना पहला मेडल 28 जुलाई को हासिल किया, जिससे उसे भी आधिकारिक रैंकिंग मिल गई है।

भारत 22वें स्थान पर पेरिस ओलंपिक्स के दूसरे दिन मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला है। एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत अभी संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 4 गोल्ड मेडल जीते हैं और कुल 6 पदकों के साथ शीर्ष पर है। दक्षिण कोरिया दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं। ओलंपिक्स के इतिहास में सबसे सफल देश यूएसए एक गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ छठे स्थान पर है।

  1. ऑस्ट्रेलिया – 6 मेडल (4 गोल्ड, 2 सिल्वर)
  2. दक्षिण कोरिया – 6 मेडल (3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज)
  3. चीन – 5 मेडल (3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज)
  4. जापान – 5 मेडल (3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज)
  5. फ्रांस – 6 मेडल (2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज)……
  6. भारत – 1 मेडल (1 ब्रॉन्ज)

भारत के कई एथलीट फाइनल में शूटिंग में भारत के लिए यह दिन अच्छा रहा क्योंकि रमिता एलावेनिल वालारिवन और रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संदीप सिंह पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में बाहर हो गए, लेकिन अर्जुन बाबूता ने 630.1 का स्कोर करते हुए फाइनल राउंड में प्रवेश किया। निकहत जरीन, मनिका बत्रा, पीवी सिंधु, और एच एस प्रणय ने अपने-अपने खेल के अगले राउंड में प्रवेश किया है। कल, यानी 29 जुलाई को भी भारतीय एथलीट पदक की रेस में बने रहना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *