मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर चिड़ियाघर में तीन शावकों के जन्म लेने पर बधाई दी

JTN-banner-post-final-100

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा के तीन शावकों को जन्म देने पर चिड़ियाघर और वन विभाग के कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवजात शावकों का स्वागत करते हुए कहा है कि नए मेहमानों के आने से प्रदेशवासी आनंदित और हर्षित हैं। उन्होंने कामना की है कि बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ता रहे और टाइगर स्टेट के सम्मान से मध्यप्रदेश सर्वदा गौरवान्वित होता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सफेद बाघिन के नवजात शावकों के आने से ग्वालियर चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed