मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेरिस ओलंपिक में पदक विजेताओं मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलम्पिक 2024 के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में सुश्री मनु भाकर और श्री सरबजोत सिंह द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी मनु ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर न केवल नया इतिहास रचा है बल्कि देश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन कर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में यह भारत के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि अन्य खिलाड़ी भी देश को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *