मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मनु भाकर को पेरिस ओलम्पिक में पदक जीतने पर दी बधाई

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मनु भाकर को पेरिस ओलम्पिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मनु भाकर की विजय भारत की असंख्य बेटियों को प्रेरणा प्रदान करेगी।

हरियाणा की मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक में भारत को पहला पदक दिलाने का श्रेय प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *