मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल स्मार्ट सिटी के नवनिर्मित आवासों का 18 मार्च को करेंगे लोकार्पण

JTN-banner-post-final-100

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 मार्च मंगलवार को शाम 5 बजे भोपाल स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के नवनिर्मित शासकीय आवासों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह टीटी नगर में होटल पलाश के सामने आयोजित होगा।

भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने 364 जी टाईप आवास का निर्माण किया है। इन आवासों के निर्माण की लागत 116 करोड़ 26 लाख रूपये है। इन आवासों का निर्माण 3 टॉवरों में किया गया है। प्रत्येक टॉवर 13 मंजिल के हैं। जिन आवासों का लोकार्पण होगा वे प्रथम चरण में बनाये गये हैं। परिसर में कुल 700 शासकीय आवासों का निर्माण किया जाना है। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *