मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा

G7Yjgajb0AQrEV0

भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर आज आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश में जारी विकास कार्यों की प्रगति और आने वाले तीन वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं की समीक्षा करते हुए सरकार ने तेजी से काम आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा हो, ताकि आगामी चुनावी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी, ताकि जनता तक विकासात्मक कार्यों की जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सके।

इसके अलावा, जिलास्तर पर विभिन्न समितियों में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को जल्द पूरा करने पर बल दिया गया।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सरकार आने वाले वर्षों में विकास, सुशासन और पारदर्शिता को ही अपनी कार्यशैली का आधार बनाए रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *