मुख्यमंत्री ने ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान’ का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण और संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण भी किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी ने बताया कि आगामी चार नवम्बर को प्रदेशभर में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा का उद्देश्य जनसामान्य में गौवंश के महत्व, पारिस्थितिक तंत्र में उसकी भूमिका, ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम में योगदान तथा पंचगव्य के वैज्ञानिक पक्षों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। इस परीक्षा मेंं प्रथम पुरस्कार के तहत इंक्यावन हजार रूपए दिए जाएंगे। प्रतियोगिता मेंं स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
