राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

TN5-Bhopal261125085408

जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, ऑडिटोरियम और कॉलेज के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को इंदौर के कृषि महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय परिसर में जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, महाविद्यालय के मुख्य द्वार, ऑडिटोरियम व कन्या छात्रावास के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। नवीन कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। फलस्वरूप देश का कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानो की आय में वृद्धि भी हुई है। उन्होंने कृषि महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय के कृषि नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से कृषि भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर होता है। इसलिए अब जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा है। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में मोटे अनाज “श्रीअन्न” पर केंद्रित पोस्टर का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अरविंद शुक्ला ने बताया कि इंदौर का कृषि महाविद्यालय वर्ष 1924 में स्थापित हुआ है। महाविद्यालय में दलहन और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान किये जा रहे हैं। इंदौर के कृषि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थी “ग्रीन ग्रेजुएशन कार्यक्रम” के तहत महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नियमित पौधे लगाते हैं। साथ ही उनका पालन पोषण भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed