राज्यपाल श्री पटेल ने नवरात्रि पर्व की दी बधाई

images

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो। माँ दुर्गा से प्रार्थना की है कि आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, भक्ति और श्रद्धा की आराधना का प्रतीक है। पर्व अपनी आंतरिक शक्तियों और सामर्थ्य को पहचान कर, जीवन को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करता है। अंतर्मन को शुद्ध करने और आत्म-अनुशासन को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। माँ दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की उपासना जीवन में नई ऊर्जा, धैर्य, उत्साह और सकारात्मकता से भर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed