राज्य सरकार अन्नदाताओं के साथ है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

TN5-Bhopal140525092013

बुरहानपुर जिले में केले की फसल के नुकसान का आकलन करने के निर्देश
किसान बंधुओं को दी जाएगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण केले की फसल की क्षति को लेकर किसान बंधु चिंतित न हों, राज्य सरकार किसानों के साथ है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तुरंत प्रभावित गांवों में केले की फसल का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में केला उत्पादन की दृष्टि से बुरहानपुर महत्वपूर्ण जिला है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसान बंधुओं को क्षति पूर्ति स्वरूप सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में राज्य सरकार सदैव अन्नदाताओं के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed