रायपुर : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज को दी 30 लाख क़े विकास कार्यों की सौगात

1769955387_57beb988b442a28ea2a7
Share this post

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन  आज कोरबा के बुधवारी स्थित छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा आयोजित महाराजा गुहा निषादराज जयंती एवं राज्य स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होकर महाराजा गुहा निषादराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

    इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन क़े मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में समाज को 30 लाख क़े विकास कार्यों की सौगात मिली।   मंत्री श्री देवांगन ने पिछले वर्ष समाज क़े कार्यक्रम में उक्त कार्यों का भूमिपूजन किया था। रविवार को समाज क़े भवन का बाउंड्रीवाल, किचन शेड, अतिरिक्त कक्ष, बोर निर्माण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

उक्त कार्यों की सौगात क़े अवसर पर समाज ने मंत्री श्री देवांगन का गज माला से विशेष अभिनंदन करते हुए आभार जताया। अपने सम्बोधन मे मंत्री श्री देवांगन ने कहा की निषाद केवट समाज का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्रारम्भ से मिलता रहा है, भगवान महाराजा श्री गुहा निषादराज जी से मिले आशीर्वाद का ही फल है की आज समाज को इतने बड़े विकास कार्यों की सौगात देने का सौभाग्य मिल रहा है।इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा की ये भाजपा की विष्णुदेव की सरकार है। कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज शहर और जिले क़े विकास क़े साथ साथ हर समाज को बड़े बड़े विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।

  इस अवसर पर  पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, सभापति नूतन सिंह, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ,  पार्षद श्री युगल कैवर्त , पार्षद श्री किशन कैवर्त , भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त , समाज के जिला अध्यक्ष श्री ललित कैवर्त  कोषाध्यक्ष श्री संतोष  कैवर्त , महिला अध्यक्ष श्री पूनम कैवर्त , युवा अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार समेत अधिक संख्या में समाज क़े सम्मानीय भाई बहनों की गरिममय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *