रायपुर : गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री

1758376016_7b56fb974acd12efa42f

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सभी को गायता जोहारनी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी परम्परा बहुत पुरानी और समृद्ध है। आदिवासियों की खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा की अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इस पुरातन संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को संरक्षित करना है और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए भगवान बिरसा मुंडा के नाम से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है। शासन द्वारा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पेसा कानून, पांचवी अनुसूची और वन अधिकार सहित कई प्रावधान किए गए हैं। 

चलका हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन की घोषणा

वन मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम करियाकांटा में 20 लाख रूपए की लागत से डोम शेड और 30 लाख रूपए की लागत से बाजार शेड निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार मूंगवाल में डोम निर्माण, केजंग में माता गुड़ी निर्माण, पेरमा पाल में 2 नग पुलिया निर्माण, राज बेड़ा मार्ग में सी सी सड़क, मूंगवाल में घोटूल भवन, बयानार धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण, हाईस्कूल चलका का हायर सेकेंडरी में उन्नयन और राज बेड़ा मंदिर में सांस्कृतिक भवन निर्माण की घोषणा की। 

इस अवसर पर ग्राम करियाकांटा में बम्हनी परगना के 22 गांवों के ग्रामीण जन शामिल हुए, वहीं ग्राम मूंगवाल में आयोजित कार्यक्रम में चलका परगना अंतर्गत गांवों के ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मांझी, चालकी गायता, पुजारी सहित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *