रायपुर : पूर्व सांसद स्व. श्री श्यामलाल धुर्वे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री कश्यप

1761400803_c23932eb6e7ef345db8a

वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंडला में आयोजित परिसर लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री श्यामलाल धुर्वे की स्मृति में परिसर का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण किया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्री धुर्वे के जन्म स्थान बम्हनी जिला मंडला मध्यप्रदेश में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने स्वर्गीय श्री धुर्वे के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी और समाज में विकास की अलख जगाई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री श्यामलाल धुर्वे का जन्म 25 अक्टूबर 1934 को हुआ था। उन्होंने 1972 से 1977 तक विधायक के रूप में और 1977 से 1979 तक सांसद के रूप में जनसेवा की। वे अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और जनहित के कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला उइके ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंडला श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वर्गीय श्री धुर्वे के परिवारजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed