रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

1750761333_3a387174741a13b4386d

उभयलिंगी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध –श्रीमती राजवाड़े

श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उभयलिंगी समुदाय के लिए संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और उनकी सतत समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ग के जीवन, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और “विकसित भारत 2047” के विज़न को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव और संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि और उभयलिंगी समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed