रायपुर : मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के विकास पर की चर्चा

1722348036_3dfc312e08cb58b3bac1
Share this post

मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनोनीत राज्यपाल श्री डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *