रायपुर : मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव एसपी को नंदकिशोर की गुमशुदा पत्नी की खोज-खबर करने के दिए निर्देश

image_750x_66b48cf2eaf06
Share this post

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है। पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *