रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। श्री साय ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *