रायपुर : राजभवन में मॉकड्रिल का आयोजन

1746709970_e8da30ce7c0fc0d1873c

आपात स्थिति से निपटने के लिए दी गई जानकारी

राज्यपाल श्री रमेन डेका के निर्देश पर राजभवन परिसर में आज आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमे सुरक्षा, चिकित्सा, आग नियंत्रण, विद्युत एवं अन्य आपातकालीन व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों को अभ्यास कराया गया।

मॉकड्रिल से पूर्व राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को नगर सेनानी श्री पुष्पराज सिंह द्वारा इसकी पूर्व जानकारी दी गई। आपदा की स्थिति में सावधान रहने और भवन से बाहर निकलने के लिए एक-एक मिनट का सायरन और स्थिति सामान्य होने पर तीन मिनट का लंबा सायरन बजेगा। हमले की स्थिति में कर्मचारी किस तरह सुरक्षित रहंे इसका अभ्यास कराया गया। आग लगने पर और भवन के ध्वस्त होने की स्थिति में 112 नंबर डायल कर सूचना देना है जिससे फायर ब्रिग्रेड, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम को बुलाया जा सके, इसका भी अभ्यास कराया गया।
मॉकड्रिल के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं एसडीआरएफ की टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *