रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने ब्रेल पुस्तक और ऑडियो बुक्स का किया विमोचन

1769512780_6aba1f3f2cf78b1705ad
Share this post

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ के वीर तथा दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित दो ब्रेल पुस्तक और तीन हजार से अधिक कंटेंट को संकलित कर बनाए गए ऑडियो बुक्स का विमोचन किया। उन्होंने ऑडियो बुक्स निर्माण में योगदान देने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर श्री डेका ने कहा कि इन पुस्तकों का ब्रेल वर्जन बनाने का कार्य सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। श्री डेका ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे अनेक गुमनाम हस्तियां है जिन्होंने समाज के लिए अनुकरणीय काम किए है, उनको प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिव्यांगता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। समाज में सभी के लिए अलग-अलग चुनौतियां हैं।  दिव्यांगजन समाज के एक भाग है और देश व समाज के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन के लिए सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों में सुविधा, रैम्प निर्माण होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *