रायपुर : वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री साहू

1750751607_8bbe1ae56b4bd7541303

कौशल्या माता विहार सेक्टर-4 स्थित कमल हाइट्स रेसिडेंशियल को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

    श्री साहू ने कार्यक्रम में 5 पौधे लगाए और अपने संबोधन में ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही वृक्षारोपण की परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने वृक्षों की आयुर्वेदिक, धार्मिक एवं आर्थिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को हर्बल स्टेट के रूप में हरा-भरा बनाए रखने हेतु प्रत्येक नागरिक को कम से कम दो पौधे लगाकर उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने संगठित रूप से किए जा रहे इस पर्यावरणीय प्रयास के लिए सोसायटी के कार्यों की सराहना की और भविष्य में किसी भी आकस्मिक समस्या के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। वृक्षारोपण अभियान में लगभग 200 पौधे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed