सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 9.47 लाख लाभार्थियों को जनवरी की पेंशन, 141 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी से ट्रांसफर

cm-uk
Share this post

राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जनवरी माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी है। शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 9 लाख 47 हजार 345 पात्र लाभार्थियों को 141 करोड़ 66 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा गया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पेंशन योजनाओं को केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बताया गया।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन और भुगतान व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े और सहायता निर्बाध रूप से समय पर उनके खातों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *