समाज सेवा मनुष्य जीवन का है महत्वपूर्ण दायित्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

TN5-Bhopal250126061546

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिव ज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय की तीसरी वर्षगांठ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज सेवा मनुष्य जीपन का महत्वपूर्ण दायित्व है। हम जो सामाजिक कार्य करते हैं परमात्मा हमें उसका शुभ फल देता है। इस हॉस्पिटल के माध्यम से नागरिकों को आंखों के इलाज की सुविधा दी जा रही है। मरीजों के लिये डॉक्टर भगवान के स्वरूप होते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन में स्वामीनारायण संस्था के ग्राम हासामपुरा स्थित शिव ज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय की तीसरी वर्ष गांठ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नेत्र ज्योति प्रदान करने वाला यह चिकित्सालय 3 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात भारत का गौरव है, गुजरात जो भी करता है विशेष करता है। गुजरात के साथ मध्यप्रदेश भी बहुत अच्छा कर रहा है। गुजरात के सपूत महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह भी भारत के गौरव है। भगवान श्रीकृष्ण भी गुजरात जाकर द्वारकाधीश बने और वहां से उन्होंने सभी परेशानियों का अंत किया। यह हॉस्पिटल भी आयुष्मान कार्ड और अन्य शासकीय योजनाओं की मदद से नागरिकों को मोतियाबिंद और अन्य दृष्टिदोष में सुविधा प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की आयुष्मान निरामयाम योजना से देशवासियों को फायदा मिला है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा देश में सबसे पहले पीएमश्री एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदेशवासियों को प्रदान की है। यह सुविधा गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायनी सिद्ध हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान शिव ज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण कर तीसरी वर्षगाँठ की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वामीनारायण संप्रदाय के उज्जैन प्रमुख श्री आनंद जी महाराज, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेश धाकड़, श्री रवि सोलंकी, सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed