सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, लेकिन बिना 4-अंकों का कोड नहीं होगी डिलीवरी!

VVV

दिसंबर की शुरुआत में ही उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत और बड़ा बदलाव दोनों सामने आए हैं। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब ₹10 की कमी कर दी है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी व्यवस्था में अहम बदलाव लागू कर दिया गया है, जिसका सीधा असर हर उपभोक्ता पर पड़ेगा।

नई व्यवस्था के तहत अब DSC (Delivery Authentication Code) या OTP बताए बिना किसी भी स्थिति में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। यह कोड उपभोक्ता को गैस बुकिंग करते समय मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है। कंपनियों ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हॉकर बिना कोड दर्ज किए सिलेंडर नहीं सौंपे।

यह नियम विशेष रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सख्ती से लागू किया गया है, जहां गलत डिलीवरी और शिकायतों के मामले लगातार बढ़ रहे थे।

क्यों जरूरी किया गया DSC कोड?
तेल कंपनियों के अनुसार कई बार उपभोक्ता घर पर मौजूद नहीं होता था, या उसके पास कोड नहीं होता था, फिर भी एजेंसियाँ सिलेंडर की डिलीवरी कर देती थीं। इससे—

गलत पते पर डिलीवरी, सिलेंडर न मिलने की शिकायतें, और उपभोक्ताओं को परेशानी जैसी समस्याएँ बढ़ गई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने DSC को अनिवार्य कर दिया है और इसके लिए अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में भी बड़े बदलाव किए हैं।

कंपनियों का कहना है कि नई व्यवस्था से डिलीवरी में पारदर्शिता बढ़ेगी, गलत डिलीवरी के मामले कम होंगे और उपभोक्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed