Airtel का 1 साल वाला धमाकेदार प्लान, एक बार रिचार्ज और पूरा साल फ्री डेटा कॉलिंग OTT सब कुछ

Untitled-4

Airtel अपने ग्राहकों को कई तरह के रिचार्ज प्लान देती है और उनमें से एक ऐसा प्लान भी है जो रिचार्ज करवाने के बाद आपको पूरे एक साल तक फिर से रिचार्ज की टेंशन नहीं होने देता। कंपनी के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स में से एक खास प्लान 3,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है और यह एक साल तक डेटा, कॉलिंग और कई बड़े बेनिफिट्स के साथ आता है।

इस प्लान के तहत आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है और अगर डेली डेटा खत्म हो जाता है तो इंटरनेट स्पीड 64 kbps पर चलेगी। इसके अलावा इस प्लान में एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग दोनों स्यां सम्मिलित हैं और रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं।

इतना ही नहीं Airtel 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ आपको काफी एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। एक साल के लिए आपको JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है और Unlimited 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। इसके साथ ही 30 दिनों के लिए Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर को Perplexity Pro AI का एक्सेस भी मिलता है यानी आप AI की मदद से फोटो, वीडियो, प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट समरी जैसी चीजें फ्री में करवा सकते हैं और यह सुविधा भी पूरे एक साल के लिए उपलब्ध रहती है।

जो लोग एक बार रिचार्ज करके एक साल तक मोबाइल की चिंता से मुक्त रहना चाहते हैं और साथ ही OTT और AI जैसे बेनिफिट्स पाना चाहते हैं उनके लिए यह प्लान बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed