अक्षय कुमार ने की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ की तारीफ, बोले– कहानी ने कर दिया दंग

akshey-kumar

धुरंधर वर्ष 2025 में रिलीज हुई एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन, लेखन और सह-निर्माण आदित्य धर نے किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नज़र आते हैं, जबकि सारा अर्जुन एक अहम भूमिका में कहानी की शुरुआत करती हैं। यह फिल्म जासूसी, अंडरवर्ल्ड गैंग्स और गुप्त अभियानों से प्रेरित वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिसमें अपराध, विश्वासघात, देशभक्ति और गुप्त मिशनों का मिश्रण दर्शकों को रोमांचित करता है।

अक्षय कुमार का पोस्ट वायरल

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने बुधवार को सोशल मीडिया पर धुरंधर की जोरदार प्रशंसा की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा—
“धुरंधर देखी और मैं दंग रह गया। क्या गजब की कहानी है और आदित्य धर फिल्म्स ने इसे बखूबी पेश किया है। हमें ऐसी दमदार कहानियों की जरूरत है और खुशी है कि दर्शक इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं।”

अक्षय ने यह भी कहा कि जब सिनेमा कठिन और संवेदनशील विषयों से पीछे नहीं हटता, तब उसकी प्रासंगिकता और प्रभाव कई गुना बढ़ जाती है।

दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में यूजर उनकी पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए फिल्म की कहानी, कलाकारों के प्रदर्शन और निर्देशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed