एशियाई खेल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने स्कीट शूटिंग में कांस्य पदक विजेताओं को दी बधाई

shooting-player-23-9-26-521000

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में महिला एवं पुरुष स्कीट शूटिंग टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महिला स्कीट टीम की शूटर परीनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान को उनकी शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने पुरुष स्कीट टीम के सदस्य अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान को भी कांस्य पदक हासिल करने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों के कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम भावना ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने भविष्य में और अधिक सफलता हासिल करने के लिए सभी एथलीटों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से महिला स्कीट टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों के फोकस, सटीकता और बेहतरीन तालमेल ने भारतीय खेलों के लिए एक और गर्व का क्षण प्रदान किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों और भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed