भाबीजी घर पर हैं’ मूवी का ट्रेलर आया, पुरानी यादें ताज़ा करता हैं तिवारी-विभूति का अंदाज़

‘भाबीजी घर पर हैं’ की मूवी का ट्रेलर उसी मज़ेदार और चुलबुले अंदाज़ में शुरू हुआ जिससे यह सीरियल घर-घर में लोकप्रिय हुआ था। ट्रेलर में सीरियल के सबसे यादगार हिस्सों — डबल मीनिंग जोक्स, तिवारी और विभूति के बीच की जुगलबंदी — को बड़े ही मनोरंजक तरीके से पेश किया गया है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे तिवारी की शरारतें और विभूति के जवाब, दोनों की केमिस्ट्री अब बड़े परदे पर भी दर्शकों को हँसाने का पूरा प्रयास करेंगे। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के बीच खूब उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इसे पुराने सीरियल से जूड़ी वोही भावनाएँ और मज़ेदार पल फिर से जीवंत किए गए हैं।
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर एक्शन और कॉमेडी के बढ़िया मिश्रण के रूप में सराहा जा रहा है। फैंस खासतौर पर सीरियल के उन क्लासिक डायलग्स और सिचुएशन्स को बड़े पर्दे पर देखने को लेकर उत्साहित हैं, जिनके लिए वे सालों से इंतज़ार कर रहे थे।
