राज्य सरकार सभी जिले में खोलेगी अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र, मजदूरों के बच्चों को अब फ्री में शिक्षा

JTN-banner-post-final-100
Share this post

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में श्रमिकों के लिए अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों को श्रेष्ठ आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा सहायता योजना’ शुरू की जाएगी। यह सभी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में की है। 

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने श्रमिकों को विश्वकर्मा दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही 57 हजार से अधिक पंजीकृत परिवारों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 49.43 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित की। इस मौके पर उन्होंने श्रम विभाग द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘क्रेडल्स ऑफ होप’ का विमोचन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *