‘एक्शन मोड’ में मुख्यमंत्री, IAS अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई

mp-cm-image-21-9-24-5

मध्यप्रदेश में सामने आए SEIAA घोटाले ने सरकार और प्रशासन में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस गंभीर मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को तुरंत उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कदम मानी जा रही है।

सीएम की तेज़ कार्रवाई: सचिवालय में हुई सफाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैसे ही विदेश यात्रा से लौटे, उन्होंने सीएम सचिवालय में तेजी से समीक्षा शुरू की। सूत्रों की मानें तो उन्होंने बिना समय गंवाए पूरे मामले पर नियंत्रण लिया और जिम्मेदार अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया। यह साफ संकेत है कि अब सरकार ऐसे मामलों में कोई ढील नहीं देगी।

कर्रवाई में आगे भी बढ़ सकते हैं कदम

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई की सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली अब काफी निर्णायक और स्पष्ट नजर आ रही है। वह “पहले कार्रवाई, बाद में नोटिस” की नीति पर चलते दिख रहे हैं।

सत्ता के गलियारों में चर्चा तेज

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब न सिर्फ सरकार चला रहे हैं, बल्कि सख्त और तेज फैसलों के लिए “कर्रवाईपुरुष” की छवि भी बना रहे हैं।

नौकरशाही में डर का माहौल

SEIAA घोटाले की जांच और कार्रवाई ने राज्य के प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। अगले 48 घंटे राज्य की नौकरशाही के लिए बेहद भारी माने जा रहे हैं। यह मामला अब केवल पर्यावरण से जुड़ा मामला नहीं रहा, बल्कि सरकार के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री की इस निर्णायक कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अब मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed