नेताओं की भीड़ में अलग पहचान: सादगी से दिल छू गए सीएम मोहन यादव

mp-cm-24-8-25-1

भोपाल की लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। यह नजारा राजधानी के भदभदा पुल पर देखने को मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जब भदभदा पुल से गुजर रहा था, तभी पास ही भुट्टा बेच रही एक महिला ने मुस्कुराते हुए आवाज दी –
“सीएम साहब, भुट्टे तो लेते जाइए।”

मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया, लेकिन इस बात का ध्यान रखा कि ट्रैफिक बिल्कुल भी बाधित न हो। वे खुद गाड़ी से उतरे और उस महिला से आत्मीय भाव से बातचीत की। उन्होंने महिला से पूछा – “लाडली बहना योजना के पैसे मिल रहे हैं या नहीं?”
महिला ने निश्चिंत स्वर में कहा – “जी हाँ, बिल्कुल मिल रहे हैं।”

सीएम साहब ने उसी समय महिला के बेटे को भी बुलाया और प्यार से कहा – “बेटा, स्कूल जरूर जाना और मन लगाकर पढ़ाई करना।”

वहीं पर मौजूद एक मुस्लिम बहन ने जब मुख्यमंत्री को देखा तो बड़े स्नेह से कहा कि वे भी भुट्टा खाकर जाएँ। मुख्यमंत्री ने उसकी बात को बड़े आत्मीय भाव से स्वीकार किया। उन्होंने उसके हाथ से भुट्टा लिया, वहीं खाया, कुछ भुट्टे साथ भी पैक करवाए और उसी मुस्लिम बहन और उनके बेटे के साथ फोटो भी खिंचवाया।
पूरे दृश्य मइत विश्वासकना ही नहीं, भुट्टे के पैसे मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन भुगतान कर दिए।

यह दृश्य केवल एक मुख्यमंत्री और जनता का नहीं था, बल्कि भाईचारे, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक बन गया। मुस्लिम बहन की आँखों में अपने मुख्यमंत्री के प्रति गर्व और आत्मीयता झलक रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed