प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए म.प्र.-उ.प्र. सीमा पर की गई है पुख्ता व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

JTN-banner-post-final-100

रीवा जिले के चाकघाट यात्रा अंतर्गत सीमा पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
भोजन, ठहरने की व्यवस्था के साथ डॉक्टरों की टीम भी उपलब्ध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं से की प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और संयम बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रयागराज में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर पहुँच रहे हजारों श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और संयम बनाए रखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये प्रदेश के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर ठहरने की समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डॉक्टर्स की टीम भी मौके पर उपलब्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के महापर्व पर तीर्थराज प्रयाग में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं को रीवा जिले में मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर रूकने का सुझाव दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed