गुड़ी पड़वा पर विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत 1500 ड्रोन से सजा उज्जैन का आकाश। आसमान में दिखा संस्कृति और तकनीक के अद्भुत संगम का कॉन्सेप्ट

vs1
Share this post

उज्जैन 20 मार्च 2026। गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर आयोजित विक्रमोत्सव 2026 में 1500 ड्रोन के साथ भव्य ड्रोन शो का सफल आयोजन किया गया। इस अद्वितीय प्रस्तुति ने उज्जैन के आकाश को एक जीवंत कथा में बदल दिया, जिसमें सनातन परंपरा, आध्यात्मिकता और आधुनिक तकनीक का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन की सोच ने आसमान को कैनवास बना दिया और तकनीकी एवं रचनात्मक क्षमता ने ड्रोन शो को नई ऊँचाइयों की एक चमकदार कहानी में बदल दिया।

ड्रोन शो की शुरुआत “जय श्री महाकाल” के उद्घोष के साथ हुई, जिसके बाद आकाश में क्रमशः प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पोर्ट्रेट, भगवान शिव के त्रिशूल और डमरू, 12 ज्योतिर्लिंग, 84 कल्पों के महादेव, 3D महाकालेश्वर मंदिर, शिव-शक्ति, सांदीपनि आश्रम में श्रीकृष्ण की शिक्षा, सम्राट विक्रमादित्य की गाथा, विक्रमोत्सव 2026, विक्रम संवत 2083 तथा आगामी अलौकिक सिंहस्थ 2028 जैसे अद्भुत दृश्य साकार हुए।

हर प्रस्तुति के साथ एक भावनात्मक कथा जुड़ी रही, जिसने उज्जैन को केवल एक शहर नहीं, बल्कि काल, संस्कृति और आस्था के केंद्र के रूप में स्थापित किया। इस भव्य आयोजन को देखकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “देवता भी इस नगरी की शोभा देखने के लिए आकाश मार्ग से ड्रोन के माध्यम से दृश्य रूप में पधारे हैं।”

हजारों दर्शकों की उपस्थिति में कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन द्वारा प्रस्तुत यह ड्रोन शो न केवल एक उपलब्धि रहा, बल्कि मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक स्वाभिमान और उज्जैन की वैश्विक पहचान को सशक्त करने का एक सफल प्रयास भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *