आईएमएफ ने यूपीआई को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम करार दिया

upi-payment

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम घोषित किया है। यह जानकारी सरकार ने सोमवार को लोकसभा में दी।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि यह तथ्य आईएमएफ की जून 2025 की रिपोर्ट “बढ़ते खुदरा डिजिटल भुगतान (इंटरऑपरेबिलिटी की वैल्यू)” में दर्ज है।

वैश्विक सूची में नंबर-1 यूपीआई
एसीआई वर्ल्डवाइड की “प्राइम टाइम फॉर रियल-टाइम 2024” रिपोर्ट के अनुसार—

यूपीआई 129.3 अरब लेनदेन और 49% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है।
ब्राजील 14% हिस्सेदारी और 37.4 अरब लेनदेन के साथ दूसरे
थाईलैंड 8% हिस्सेदारी और 20.4 अरब लेनदेन के साथ तीसरे
चीन 6% हिस्सेदारी और 17.2 अरब लेनदेन के साथ चौथे स्थान पर है।

डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए सरकार की पहल
छोटे व्यापारियों को डिजिटल भुगतान प्रणालियों को अपनाने के लिए सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। इनमें शामिल हैं—

कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को प्रोत्साहित करने हेतु इंसेंटिव योजना
पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (पीआईडीएफ), जिसके तहत टियर-3 से टियर-6 शहरों में POS मशीन और QR कोड लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है।

देशभर में तेजी से बढ़ा डिजिटल नेटवर्क
सरकार के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 तक पीआईडीएफ के जरिए टियर-3 से टियर-6 शहरों में करीब 5.45 करोड़ डिजिटल टचपॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं।
वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 तक 6.5 करोड़ व्यापारियों को 56.86 करोड़ QR कोड उपलब्ध कराए गए हैं।

सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई लगातार सार्वजनिक सेवाओं, परिवहन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रुपे और यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed