भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारत महिला क्रिकेट टीम ने एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप ए मुकाबले में नेपाल महिला क्रिकेट टीम को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में तीन मैचों में दूसरी जीत हासिल की और चार अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। भारत को दो जीत और एक हार के साथ बढ़त मिली है।
मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाली तनुजा कंवर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 18 ओवर में केवल 78 रन पर सिमट गई।
79 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की। ओपनर वृंदा दिनेश ने नाबाद 39 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने महज 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
