15 अगस्त 2027 को भारत को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर भी तैयार

Untitled-2

भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव आने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को ऐलान किया कि देश को 15 अगस्त 2027 को उसकी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता और तेजी से काम कर रही है ताकि आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर देश को यह बड़ी सौगात दी जा सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अश्विनी वैष्णव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट खरीदने की तैयारी कर लें क्योंकि अगला साल आते आते देश में बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। उनके इस बयान से साफ है कि सरकार इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर बेहद आश्वस्त है और निर्माण कार्य लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। इसका पहला रूट गुवाहाटी से कोलकाता के बीच प्रस्तावित है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में इस आधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह वंदे भारत सीरीज की पहली स्लीपर ट्रेन होगी जो लंबी दूरी की रात की यात्राओं को पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी और यह भारतीय रेलवे की तकनीकी क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आधुनिक डिजाइन बेहतर सुरक्षा सिस्टम और तेज रफ्तार के साथ यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को पूरी तरह बदल देगी।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का जायजा लिया था। पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे थे जहां उन्होंने इंजीनियरों और कर्मचारियों से मुलाकात कर काम की स्थिति को करीब से देखा था।

उस दौरान सामने आए एक वीडियो में प्रधानमंत्री को प्रोजेक्ट की बारीकियां समझते और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए देखा गया था। उन्होंने उनसे पूछा था कि काम में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही और परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए किस तरह की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया था कि हर स्तर पर पूरी मेहनत और तकनीकी सटीकता के साथ काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी सराहना करते हुए कहा था कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। हाईस्पीड रेल परियोजना भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे यात्रियों को तेज सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed