भारत में पहली बार पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप साथ होगी आयोजित

Untitled-2

भारत में पहली बार शीर्ष पुरुष और महिला मुक्केबाजों के लिए राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का संयुक्त आयोजन होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में किया जाएगा।

देश भर की इकाइयां दस-दस वेट वर्ग में करेंगी मुकाबला
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि देश की सभी इकाइयां पुरुष और महिला वर्ग के लिए दस-दस वेट कैटेगरी में मुकाबला करेंगी। ये सभी मुकाबले विश्व मुक्केबाजी तकनीक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नियमों के अनुसार होंगे। प्रत्येक इकाई को हर वर्ग में केवल एक मुक्केबाज उतारने की अनुमति होगी, जबकि किसी भी तरह का रिजर्व खिलाड़ी नहीं रखा जा सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट के अनुसार होंगे मुकाबले
चैंपियनशिप के सभी मैच अंतरराष्ट्रीय संरचना के अनुसार होंगे—तीन राउंड, प्रत्येक तीन मिनट का, जिसके बीच एक मिनट का रेस्ट पीरियड होगा। स्कोरिंग के लिए अनिवार्य 10-अंक प्रणाली लागू की जाएगी।

अजय सिंह बोले—राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतिभा की सबसे बड़ी कसौटी
BFI अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, “मजबूत सिस्टम लंबे समय की सफलता की रीढ़ हैं, और राष्ट्रीय चैंपियनशिप वह मंच है जहां यह सिस्टम असल में शुरू होता है। यह प्रतिभा को पहचानता है और हर मुक्केबाज को राष्ट्रीय कैंप तक पहुंचने का सही रास्ता देता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में मिली सफलता ने भारतीय मुक्केबाजी की क्षमता को साबित किया है। ऐसे में आगामी चुनौतियों की तैयारी के लिए ये राष्ट्रीय चैंपियनशिप बेहद महत्वपूर्ण होंगी और पदक जीतने की उम्मीद को मजबूत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed