‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बन छाए अक्षय खन्ना, जानिए क्यों फिल्मी दुनिया में नाम नहीं कमा पाए उनके सौतेले भाई साक्षी खन्ना

akshay-khana--dhurander

अक्षय खन्ना इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके रहमान डकैत के दमदार किरदार और FA9LA गाने में जबरदस्त डांस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा गलियारों तक, हर जगह अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अभिनय के दम पर लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में बने रह सकते हैं।

अक्षय खन्ना और उनके दिवंगत पिता, दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन उनके परिवार के कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जिन्हें वह शोहरत और पहचान नहीं मिल सकी, जो अक्षय को नसीब हुई। विनोद खन्ना की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी गीतांजली से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए। दोनों ही आज फिल्मी दुनिया में अपने-अपने तरीके से पहचान बनाए हुए हैं।

हालांकि, समय के साथ विनोद खन्ना और गीतांजली के रिश्ते में दरार आ गई और साल 1985 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद विनोद खन्ना आध्यात्मिक जीवन की ओर मुड़ते हुए ओशो रजनीश के आश्रम चले गए। कुछ समय बाद आश्रम से लौटने के बाद उन्होंने 1990 में कविता दफ्तरी से दूसरी शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटा साक्षी खन्ना और एक बेटी श्रद्धा खन्ना हुई।

साक्षी खन्ना, भले ही विनोद खन्ना के बेटे और अक्षय खन्ना के सौतेले भाई हैं, लेकिन उन्हें फिल्मी दुनिया में वह सफलता नहीं मिल सकी, जिसकी उम्मीद की जाती है। साक्षी ने फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम किया और एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। हालांकि, जब उनके हीरो बनने की बारी आई तो उनके प्रोजेक्ट्स आगे नहीं बढ़ पाए और उनका करियर ठंडे बस्ते में चला गया।

आज जहां अक्षय खन्ना अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सुर्खियों में हैं, वहीं साक्षी खन्ना का नाम बॉलीवुड में ज्यादा चर्चा में नहीं रहा। यह कहानी बताती है कि फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सफलता हर किसी को नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए हुनर, सही मौके और किस्मत का साथ भी जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed