मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड जवान श्री धर्मेन्द्र सोलंकी के निधन पर दुख व्यक्त किया

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान श्री धर्मेन्द्र सोलंकी के हुए असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत हुए जवान के पीड़ित परिजन को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत जवान श्री सोलंकी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *