राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में नंबर-1, भोपाल में हुआ राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के सफल क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश लगातार देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। प्रदेश ने यह नीति सबसे पहले लागू की और इसके तहत स्थापित 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज युवाओं को आधुनिक, कौशल-आधारित और बहुविषयक शिक्षा प्रदान करते हुए नई शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर सशक्त रूप से लागू कर रहे हैं।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 : क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं संभावनाएं” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में देश का नेतृत्व कर रहा है। राज्य ने एनईपी-2020 को सिर्फ शैक्षिक बदलाव तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे कौशल विकास, नवाचार संवर्धन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण से भी जोड़ा है।
उन्होंने जानकारी दी कि इंदौर और रतलाम स्थित दो सांदीपनि विद्यालयों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के रूप में किया गया है, जो प्रदेश के शिक्षा मॉडल की उत्कृष्टता को प्रमाणित करता है।
इस कार्यशाला में नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने पर इसके सकारात्मक प्रभाव, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई
