पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर की जन्म जयंती पर होगी भजन संध्या

BABU-LAL=-1-6-26-3210


राज्यमंत्री श्रीमती गौर के निवास पर सायं 6 बजे से होगी भजन संध्या

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर की जन्म जयंती पर 2 जून को ‘भजन संध्या’ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि गोविंदपुरा के गौरव श्रद्धेय ‘बाबूजी’ स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर की स्मृति में आयोजित भजन संध्या शाम 6 बजे से शुरू होगी। इस अवसर पर भजनों से स्वर्गीय श्री गौर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्षेत्र के सभी स्नेहीजनों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से इस आत्मीय आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति श्रद्धेय ‘बाबूजी’ के प्रति हमारी सामूहिक श्रद्धांजलि एवं सम्मान को और अधिक सार्थक बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed