राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोपाल उत्सव मेले का किया भ्रमण

mp-governer-10-1-26-333333

राज्यपाल ने वोकल फॉर लोकल के लिए किया प्रोत्साहित
मेले की स्टॉलों पर क्रेता-विक्रेताओं से की चर्चा

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने टी.टी नगर, दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेले का शनिवार शाम को भ्रमण किया। राज्यपाल श्री पटेल ने भ्रमण के दौरान मेला परिसर में स्थापित दुकानों का अवलोकन किया। वोकल फॉर लोकल के लिए क्रेताओं को प्रोत्साहित किया। स्थानीय खाद्य पदार्थ, हथकरघा और हस्तशिल्प की विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान विधायक श्री भगवानदास सबनानी भी उनके साथ थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रारंभ में मेला कार्यालय में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का दर्शन एवं पूजन किया। मेला कार्यालय पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। राज्यपाल ने भोपाल उत्सव अलंकरण वर्ष 2025 से वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव को सम्मानित किया। राज्यपाल का भोपाल उत्सव मेला समिति की ओर से शॉल, श्रीफल और स्मृतिचिंह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उनको भोपाल उत्सव मेला पुस्तक भेंट की गई। उन्होंने मेले के उत्सव भरे माहौल का जश्न मनाते हुए, तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। प्रारंभ में राज्यपाल का मेला प्रवेश द्वार पर पुष्प गुच्छ भेंट कर अध्यक्ष भोपाल उत्सव मेला समिति श्री मनमोहन अग्रवाल ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed