राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

Governor of Mp

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ गरिमामय समारोह

राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन का वादन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में मुक्त किये। बच्चों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प कला “चंदेरी के बने हुए वस्त्र का साफा” धारण कर राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, सदस्य सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ श्री अमरपाल सिंह, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय श्री शशांक, श्री अतुल शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक श्री विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह चावड़ा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed