पिछड़े वर्ग के व्यापक हित में मध्य प्रदेश सरकार के गंभीर प्रयासों को मिली सफलता

mp-cm-27-7-25-63880002

माननीय सुप्रीम कोर्ट में आज मध्य प्रदेश सरकार ने मज़बूती से रखा पक्ष 

अब 23 सितंबर से होगी  अंतिम निर्णय तक दिन प्रतिदिन  सुनवाई

मध्य प्रदेश सरकार की पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट करेगी दिन प्रतिदिन सुनवाई 


मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार के गंभीर प्रयासों से बहु प्रतीक्षित OBC आरक्षण की आस जगी

मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2019 – ओबीसी आरक्षण की संवैधानिक वैधता के मामले में आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार के तर्कों से सहमत होते हुए एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतिम सुनवाई 23 सितंबर 2025 (टॉप ऑफ़ द बोर्ड ) से रोज़ाना सुनवाई के लिए नियत की । 

राज्य सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज और महाधिवक्ता प्रशांत सिंह द्वारा बताया गया कि उच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी आरक्षण पर स्थगन के कारण नई भर्तियो में आ रही दिक़्कत की गम्भीरता को देखते हुए जल्द सुनवाई की जाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed