टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान तैयार, जतिंदर सिंह की कप्तानी में उतरेगी टीम
ओमान ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है और टीम की कमान एक बार फिर जतिंदर सिंह को सौंपी गई है जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक शुक्ला को उपकप्तान बनाया गया है। यह बड़ा टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा और ओमान की टीम अपने चौथे वर्ल्ड कप अभियान में नई ऊर्जा के साथ उतरने के लिए तैयार है।
इस बार ओमान ने एशिया कप में खेलने वाली टीम की तुलना में पांच बदलाव किए हैं जिससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहता है। जतिंदर सिंह पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे लेकिन इस बार उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है जो उनके लिए भी एक बड़ी वापसी मानी जा रही है। ओमान इससे पहले 2016 2021 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेल चुका है और अब चौथी बार इस मंच पर अपनी छाप छोड़ने उतरेगा।
ओमान को इस विश्व कप में ग्रुप बी में रखा गया है जहां उसे ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना होगा। टीम ने आईसीसी एशिया ईएपी क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट के लिए टिकट हासिल किया है और अब उसका लक्ष्य बड़े मंच पर बेहतर प्रदर्शन करना है। ओमान 9 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगा और उसका पहला मुकाबला कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा इसके बाद 12 फरवरी को वह श्रीलंका से भिड़ेगा और 14 फरवरी को आयरलैंड से टकराएगा इसके बाद 20 फरवरी को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले 7 से 20 फरवरी के बीच खेले जाएंगे जिनमें 40 मैच होंगे हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर आठ चरण में पहुंचेंगी जो 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच खेला जाएगा इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 4 और 5 मार्च को होंगे जबकि 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
ओमान की घोषित टीम में जतिंदर सिंह कप्तान के रूप में विनायक शुक्ला उपकप्तान के तौर पर मोहम्मद नदीम शकील अहमद हम्माद मिर्जा वसीम अली करण सोनावाले फैसल शाह नदीम खान सुफयान महमूद जय ओडेड्रा शफीक जान आशीष ओदेदारा जितेन रामानंदी और हसनैन अली शाह शामिल हैं जो इस बड़े टूर्नामेंट में ओमान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
