Pebble Round 2 स्मार्टवॉच लॉन्च बड़ी डिस्प्ले और दो हफ्ते की बैटरी के साथ

Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Round 2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है जो अपने राउंड डिजाइन और सिंपल लुक की वजह से काफी आकर्षक दिखाई देती है। इस स्मार्टवॉच को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो क्लासिक घड़ी जैसा लुक और स्मार्ट फीचर्स दोनों चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन पहले से ज्यादा हल्का और आरामदायक बनाया गया है ताकि इसे पूरे दिन आसानी से पहना जा सके।
Pebble Round 2 में 1.3 इंच का कलर ई पेपर डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 260×260 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 283DPI है। पतले बेजल्स की वजह से स्क्रीन ज्यादा बड़ी और साफ नजर आती है। यह स्मार्टवॉच Pebble OS पर काम करती है और Android व iOS दोनों डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाती है। Pebble मोबाइल ऐप के जरिए यूजर अपनी घड़ी को स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं।
इस स्मार्टवॉच की बॉडी स्टेनलैस स्टील से बनी हुई है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.1mm है जिससे यह काफी स्लिम और प्रीमियम महसूस होती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह स्टेप काउंटिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं देती है हालांकि इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर नहीं मिलता। इसके अलावा इसमें एक्सिलेरोमीटर, मेग्नोमीटर और हैप्टिक फीडबैक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
Pebble का दावा है कि इसकी ई इंक स्क्रीन की वजह से बैटरी बहुत कम खर्च होती है और एक बार चार्ज करने पर यह स्मार्टवॉच दो हफ्तों तक चल सकती है। इसमें नई ब्लूटूथ चिप का इस्तेमाल किया गया है जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होती है। इसमें चार फिजिकल बटन, टच स्क्रीन सपोर्ट, लो लाइट में बैकलाइट, बिल्ट इन माइक्रोफोन और AI असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। यह 30 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में पानी से खराब होने की चिंता नहीं रहती।
कीमत की बात करें तो Pebble Round 2 की कीमत 199 डॉलर यानी लगभग 18 हजार रुपये रखी गई है। यह मैटे ब्लैक, ब्रश्ड सिल्वर और पॉलिश्ड रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट rePebble.com से प्री ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
