ऐतिहासिक और देश की आकांक्षाओं का प्रतीक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश

PM-Modi-13-322x184
Share this post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को प्रतिबिंबित करता है। बजट पेश होने के बाद जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट पूरी तरह देशहित में है और इससे भारत के विकास को नई गति और ऊर्जा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज सुधारों की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश रीफार्म एक्सप्रेस पर सवार है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार बजट 2026-27 विकसित भारत के सपने को साकार करने की मजबूत नींव रखता है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि इस बजट में एमएसएमई सेक्टर को विशेष और व्यापक समर्थन दिया गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्यमों को मजबूती मिलेगी और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बजट के प्रावधानों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *