पीएम मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सबसे बड़े AI निवेश का किया स्वागत, भारत की क्षमता पर जताया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा किए जा रहे अब तक के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) निवेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता और वैश्विक स्तर पर उसकी विश्वसनीयता को दर्शाता है।
माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख और सीईओ सत्या नडेला के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया को भारत की AI क्षमता पर भरोसा है। उन्होंने इस निवेश के लिए भारत को चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह देश के युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि भारत के युवा इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एक बेहतर और तकनीक-सक्षम भविष्य का निर्माण करेंगे
