सैमसंग फोन में छिपा ‘कनेक्टिविटी लैब्स’ फीचर, धीमे इंटरनेट से मिलेगी राहत

wifi

अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन यूजर हैं और इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो आपके लिए एक खास फीचर मददगार साबित हो सकता है। सैमसंग फोन में ‘कनेक्टिविटी लैब्स’ नाम का एक छिपा हुआ फीचर मौजूद है जो आपके वाई-फाई कनेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह फीचर गैलेक्सी S20 सीरीज के बाद के फोन और उन उपकरणों में काम करता है जिनमें वन यूआई 6 या उससे नया वर्जन हो।

इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स ऐप खोलें और कनेक्शन्स पर जाएं। इसके बाद वाई-फाई सेटिंग में जाएं और ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें। यहां आपको ‘इंटेलिजेंट वाई-फाई’ का विकल्प मिलेगा। इसे खोलें और पेज को नीचे स्क्रॉल करें।

नीचे आपको इंटेलिजेंट वाई-फाई का वर्जन नंबर दिखाई देगा, जैसे 7.0.0। इस नंबर पर लगातार सात बार टैप करें। जैसे-जैसे आप टैप करेंगे, एक पॉप-अप मैसेज बताएगा कि कितने टैप बचे हैं। सातवां टैप करने के बाद कनेक्टिविटी लैब्स का मेनू आपके सामने आ जाएगा।

इस फीचर की मदद से आपका इंटरनेट कनेक्शन स्मार्ट तरीके से ऑप्टिमाइज़ होता है और धीमे कनेक्शन से राहत मिलती है। ऐसे में सैमसंग के यूजर्स अब बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के वाई-फाई स्पीड बेहतर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed