Satya Nadella दिसंबर में भारत दौरे पर, एआई सम्मेलन व सरकारी बैठकों में होंगे शामिल

Microsoft के सीईओ सत्या नडेला दिसंबर 2025 में भारत का दौरा करेंगे। यह वर्ष में उनकी दूसरी भारत यात्रा होगी। वे बेंगलुरु और मुंबई में होने वाले एआई-केंद्रित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और नई दिल्ली में शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
नडेला की जनवरी 2025 में हुई पिछली यात्रा के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 3 बिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की थी।
भारत में माइक्रोसॉफ्ट के लगभग 10 से अधिक शहरों में 20,000+ कर्मचारी कार्यरत हैं। नडेला इस दौरे में ग्राहकों और कर्मचारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह दौरा भारत-अमेरिका तकनीकी सहयोग, विशेषकर एआई टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और क्लाउड क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उद्योग जगत में उम्मीद है कि इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट भारत में एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नए निवेश की भी घोषणा कर सकता है।
